शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक 18 जून को प्रस्तावित है। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम सुक्खू द्वारा बुलाई इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए भी सरकार बड़ी राहत दे सकती है।
18 जून को होगी कैबिनेट बैठक
मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा और विधानसभा चुनावों के चलते लंबे समय तक कैबिनेट बैठक नहीं कर पाए थे। हालांकि उन्होंने इससे पहले 4 जून को कैबिनेट बैठक जरूर की थी, लेकिन आचार संहित लगी होने के चलते कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 18 जून को होने वाली बाली कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार बड़ी घोषणाओं के साथ ही नौकरियों का पिटारा खोल सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डॉलर कमाने के चक्कर में खाली हुआ बैंक खाता, लुटाए 13.70 लाख रुपए
बेरोजगारों को मिल सकती राहत
बता दें कि प्रदेश के बेरोजगार युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों की आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस बार की कैबिनेट में सरकार प्रदेश के विभागों में खाली पड़े सैंकड़ों पदों को भरने का ऐलान कर सकती है। वहीं जेओए पोस्ट कोड पर काई बड़ा फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: HP पुलिस की नौकरी छोड़ने को मजबूर हुआ हेड कांस्टेबल: अधिकारियों पर गंभीर आरोप
ले सकते हैं विकास कार्यों से जुड़े बड़े फैसले
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में पिछले दिनों गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में जेओए आईटी पोस्ट कोड 903 और 939 के 361 पदों के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा आचार संहिता लगे होने के चलते प्रदेश में विकास कार्य भी रूके हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी
इस कैबिनेट बैठक के बाद उन्हें भी गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि हिमाचल के तीन जिला सोलन हमीरपुर और कांगड़ा में उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में विकास से जुड़े कार्यों को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
तीन सीटों पर जीत को लेकर बनेगी रणनीति
वहीं कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा हिमाचल की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव का भी रहने वाला है। बैठक में इन तीन सीटों पर किसे चुनावी मैदान में उतारा जाए और तीनों सीटों पर कैसे जीत हासिल की जाए, इस पर चर्चा होना स्भाविक है।