#यूटिलिटी

June 18, 2024

सीएम सुक्खू आज करेंगे कैबिनेट बैठक, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहित हटने के बाद होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले होने के आसार हैं। यह कैबिनेट बैठक आज सुबह 11 बजे शिमला में होगी। जिसमें ज्यादातर रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है।

तीन माह बाद हो रही कैबिनेट बैठक

हिमाचल में करीब तीन माह बाद होने जा रही कैबिनेट बैठक में युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खुलने के आसार हैं। हालंाकि इससे पहले 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही लगी आचार सहिंता 6 जून को खत्म हुई थी। इस बीच भी सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी, लेकिन आचार संहिता लगे होने चलते बड़े फैसले नहीं हो पाए थे। यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने दो सीटों पर उतार दिए उम्मीदवार: देहरा में धवाला ने फंसाया

जेओए आईटी के परिणाम पर होगी चर्चा

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पोस्ट कोड-817 के अनुरूप पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) और पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के परिणाम घोषित करने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता हैं। इस परिणाम का प्रदेश के युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा भी प्रदेश के सरकारी विभागों मंे खाली चल रहे सैंकड़ांे पदों को भरने का फैसला सरकार ले सकती है। यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी BJP: तीन सीटों पर बगावत का खतरा- समझें तीनों का समीकरण

शिक्षा विभाग में भी होगी 6000 पदों पर भर्ती

कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग से प्री नर्सरी टीचर्स की भर्ती को लेकर भी निर्णय लेने की संभावना है। इसके लिए 6000 एनटीटी टीचर्स की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रूल्स में फिर से बदलाव के लिए कैबिनेट चर्चा कर सकती है। प्रदेश में पुलिस के कुल 1226 पद भरे जाने हैं, जिसकी भर्ती के लिए नए रूल्स बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें : CM की पत्नी को देहरा से टिकट: हाईकमान तैयार- सुक्खू कर रहे विचार कैबिनेट बैठक में तीन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। तीनों सीटों पर कैसे जीत दर्ज की जाए, इसको लेकर मंत्री चर्चा कर सकते हैं। वहीं अभी एक सीट देहरा में उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। उस सीट पर किसे उतारा जाए इसको लेकर भी कैबिनेट मंत्री आपस में चर्चा कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख