सोलन। हिमाचल प्रदेश में अब सपनों का घर बनाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप हिमाचल में घर बनाने का सोच रहें हैं तो सीमेंट खरीदने के लिए बहुत अच्छा समय है। सीमेंट बेचने वाली कंपनियों ने अब सीमेंट के दम कम कर दिए हैं।
ACC और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग 15 से 20 रुपए कम किए हैं। जिससे सीमेंट खरीदने वालों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
ACC सीमेंट की कीमतें
एसीसी सीमेंट की कीमतों में लगभग 15 रुपए की गिरावट आई है। सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने जानकारी देते हुए बताया कि जो ACC सीमेंट बैग पहले 435 रुपये में मिल रहा था, वह अब लोगों को 420 रुपए में मिलेगा। वहीं, ACC गोल्ड सीमेंट का जो बैग 480 का बिक रहा था, वही बैग अब 465 का हो गया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमतें
वहीं, दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमतों में भी 15 से 20 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम पहले 440 रुपए प्रति बैग था।
यह भी पढ़ें: कंगना-जयराम को काजा में घुसने से रोका, चले पत्थर-लगे गो बैक के नारे
अब इसके एक बैग के दाम 420 से 425 रुपए हो गए हैं। उनका मानना है कि सीमेंट के दामों में कमी से घर निर्माण और अन्य कार्यों में लगे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
अंबुजा सीमेंट के दामों में कमी नहीं
इस सब के बीच अंबुजा सीमेंट के दामों में अभी तक कोई गिरावट नहीं की गई है। दाडलाघाट के चंद व्यापारियों को छोड़कर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन समेत अधिकांश व्यापारी अंबुजा सीमेंट को पुराने दामों पर ही बेच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महिला ने घर में खोल रखी थी नशे की दुकान, मिली बड़ी खेप
बता दें कि अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दाम तय करने के लिए स्पेशल विंग की स्थापना की है, जो कि चंडीगढ़ में बैठता है। यानी अंबुजा सीमेंट के दाम चंडीगढ़ से तय होते हैं। फिलहाल अंबुजा सीमेंट के दामों में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया है।