राजनीति

#यूटिलिटी

August 7, 2024

FD में निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई, जानिए किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Fd interest rates 2024 banks fixed deposits benefits
नई दिल्ली। जैसा कि हम जानते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट FD में निवेश करना लोगों की पहली पसंद होती है। FD निवेश करने के लिए एक सुरक्षित विक्लप है और इस पर बयाज भी शानदार मिलता है। हर बैंक अपने ग्राहकों को अवधि के अनुसार, FD में निवेश करने पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करता है। आमतौर पर लोग उसी बैंक में FD खोलना पसंद करते हैं। जिसमें उनका सेविंग अकाउंट होता है। हालांकि, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो उसी बैंक में FD खोलना पसंद करते हैं- जिसमें ज्यादा ब्याज मिलता हो। आज हम आपक ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में बताएंगे- जो अलग-अलग अवधियों के लिए ज्यादा ब्याज देते हैं। यह भी पढ़ें: किराए के कमरे में रहती थी ज्योति, निगल लिया ज.हर, पसरा मातम

FD पर मिल रहा आकर्षक ब्याज

आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य बैकों ने अपनी FD दरों में बदलाव किया है। यह बैंक ग्राहकों को FD पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं।

कौन बैंक दे रहा कितना ब्याज?

  • देश के सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC बैंक दो साल और 11 महीने की FD पर 7.35% ब्याज दे रहा है। बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को इस ब्याज पर 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.85% ब्याज मिलेगा। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.40% है- जो चार साल और सात महीने की अवधि पर मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को इस पर 7.90% ब्याज मिलेगा। ब्याज पर यह दरें 24 जुलाई से लागू हुई हैं।
  • ICICI बैंक की 15 से 18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज मिल रहा है। बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को इस पर बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.80% ब्याज मिलेगा। यह दरें 2 अगस्त से लागू हुई हैं।
  • कोटक महिंद्रा बैंक की 390 दिन से ज्यादा और 23 महीने से कम की FD पर 7.4% ब्याज मिल रहा है। इस पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.9% ब्याज मिलेगा। यह दरें 14 जून से लागू हो गई हैं।
  • बात अगर करें सरकारी बैंक- पंजाब नेशनल बैंक PNB की तो इस सरकारी बैंक की 400 दिनों वाली FD पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.75% ब्याज मिलेगा। यह दरें 1 अगस्त से लागू हुई हैं।
  • सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा की 399 दिनों वाली FD पर सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इस पर बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.75% ब्याज मिलेगा। बैंक की यह दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय रिधम के सामने कार चालक ने मां और बहन को कुचला, लौट रहे थे घर

क्यों करते हैं लोग FD में निवेश?

आपको बता दें कि ज्यादातर लोग FD में निवेश करते हैं। दरअसल, FD को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। FD की अवधि को अपनी सुविधा के अनुसार चुना जा सकता है। FD पर मिलने वाला ब्याज तय होता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

ध्यान रहे कि FD में निवेश करने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। FD में निवेश करने से पहले-
  • ब्याज दर की तुलना कर लें।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से FD की अवधि चुनें।
  • FD के लेटेस्टे रेट के बारे में पता करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख