शिमला। लोकसभा चुनाव के संपन्न होते ही देश भर के लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। सातवें चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद देश की तमाम दूध कंपनियों ने अपने प्रॉडक्ट्स के दामों में इजाफा कर दिया है। इसी कड़ी में भी हिमाचल प्रदेश में दूध महंगा हो गया है।
कितनी बढ़ी कीमत- यहां जानें
राजधानी शिमला से सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार वहां पर अमूल दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिए गए हैं। पहले जहां अमूल दूध का आधा लीटर वाला पैकेट ₹31 में मिल जाया करता था वहीं अब इस पैकेट की कीमत ₹32 कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया वैन चालक, गई जान
अमूल के अलावा इस कंपनी ने भी बढ़ा दिया रेट
अमूल के अलावा कामधेनु हितकारी मंच ने भी अपने विकास धेनु दूध के कीमतों में भी ₹2 प्रति लीटर की दर से इजाफा किया है। वहीं, दूसरी तरफ वेरका दूध कंपनी ने अपने दूध के दाम में इजाफा नहीं किया है।
जानें किन इलाकों में कितना रहेगा- कामधेनू का रेट
नई कीमतों के तहत शिमला और चंडीगढ़ में अब यह दूध 62 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा जबकि प्रदेश के निचले भागों में ₹60 प्रति लीटर की दर से लोगों को बाजार में यह दूध उपलब्ध होगा। नई कीमतें बुधवार से ही लागू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: खड्ड में नहाने गया था घर का जवान बेटा, उसी में डूब गया- पसरा मातम
कीमत बढ़ाने पर क्या बोली कंपनी
दूध कंपनियों की तरफ से बताया गया है कि दूध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। गौर रहे कि इससे पहले बीते कल ही मदर डेयरी ने₹2 प्रति लीटर की दर से दूध के दाम बढ़ाए थे।