#यूटिलिटी

August 1, 2024

हिमाचल: कफ सिरप खरीदने वालों की होगी टीबी जांच, एप पर अपलोड होगा डाटा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश में अब कफ सिरप खरीदने वालों का टीबी टेस्ट होगा। जिले के हर मेडिकल स्टोर के केमिस्ट को कफ सिरप खरदीने वाले व्यक्ति का डाटा टीबी मुक्त हिमाचल ऐप पर अपलोड करना होगा।

कफ सिरप खरीदने वालों का होगा TB टेस्ट

ऐसा करने के सात दिन के बाद कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को ऑटोमेटिक कॉल जाएगी। अगर सात दिनों के अंदर किसी की खांसी ठीक नहीं हुई तो उस व्यक्ति का टीबी का टेस्ट किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी टीबी के सैंपल टेस्टिंग के लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल में तबाही जारी: 52 लोग लापता, मलबा बने कई मकान

TB मुक्त बनेगा हिमाचल

इस बात की जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुधवार को जपाइगो एंव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रदेश सरकार ने जपाइगो के साथ एक समझौता किया है।

अपलोड होगा सारा डाटा

जपाइगो का प्रोजेक्ट टीबी इंप्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (TIFA) जिले में 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले जपाइगो की ओर से दवाई विक्रेताओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ प्रशिक्षण होगा। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले सभी कामों पर पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख