शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शुक्रवार दोपहर बाद रामपुर के समेज गांव में पहुंचे हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और 7वें राज्य वित आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंद लाल भी मौजूद हैं। सीएम सुक्खू बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल कर उनका हाल जान रहे हैं।
एनडीआरएफ टीम से ली पूरी रिपोर्ट
सीएम सुक्खू ने एनडीआरएफ की टीम से भी बातचीत की है और पूरी रिपोर्ट ली है। इस दौरान सीएम सुक्खू ने प्रभावित ग्रीनको हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। समेज में पहुंचे सीएम सुक्खू को शिमला के डीसी अनुपम कश्यम और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने भी आपदा से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: आपदा के बीच नया कर्ज लेने जा रही सुक्खू सरकार: वो भी पूरे 1000 करोड़
बुधवार की रात को आई थी भयंकर बाढ़
बता दंे कि शिमला जिला के रामपुर के समेज गांव में बुधबार रात को भयंकर तबाही हुई थी। झाकड़ी में बादल फटने के बाद समेज गांव में बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में 36 लोग लापता हो गए और लगभग 18 परिवार को गहरे जख्म मिले हैं। वहीं यहां लगे पावर प्रोजेक्ट भी भारी नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि पावर प्रोजेक्ट के सात कर्मचारी भी समेज गांव में आई बाढ़ मंे लापता हो गए हैं।
[caption id="attachment_12414" align="alignnone" width="723"]

Sukhwinder-sukhu1[/caption]
यह भी पढे़ं: समेज में 18 परिवारों पर बरपा कहर, किसी ने खोया पूरा परिवार, कोई ढूंढ रहा पत्नी-बच्चे
बारिश बन रही रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा
इस हादसे के बाद से एनडीआरएफ की टीमोें ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। लेकिन बीच बीच में हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को दो शव मिले हैं। यह शव पुल के पास मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मलबे में एक व्यक्ति के शरीर के कुछ हिस्से भी मिले हैं। समेज में 36 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: समेज में एक ही स्कूल के आठ छात्र लापता, मिलने की उम्मीद लगाए बैठे परिजन
पिछले कल खराब मौसम के चलते नहीं जा पाए थे सीएम
कई परिवार ऐसे हैं जिनमें एक या दो सदस्य ही बच पाए हैं। परिवार के बाकी सदस्य बाढ़ में खो गए हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए जिंदा बच गए लोग गमगीन आंखों से ढूंढ रहे हैं। इस सब के बीच सीएम सुक्खू ने भी समेज गांव का दौरा किया और बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया। हालांकि सीएम सुक्खू बीते रोज भी समेज गांव का हवाई दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका उड़नखटोला उड़ान नहीं भर सका।