शिमला। हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा की छह सीटों पर अभी हाल ही में हुए चुनाव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्शन मोड़ में दिखे थे। सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद विकास कार्यों से लेकर जनता से सीधे संवाद को के लिए जनता दरबार लगाने का ऐलान कर दिया था। लेकिन सीएम सुक्खू का दूसरा जनता दरबार अब कैंसिल हो गया है।
शुक्रवार को सीएम लगाते हैं जनता दरबार
बता दें कि चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सप्ताह के हर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और शुक्रवार को आम जनता से मिलनेे के दिन तय किए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति के बाहर जाते ही घर आता था पत्नी का बॉयफ्रेंड, जबरन करता था अनर्थ
ऐसे में आज यानी शुक्रवार को सीएम सुक्खू का जनता से मिलने जनता दरबार का कार्यक्रम था। लेकिन सीएम सुक्खू के दिल्ली दौरे के चलते यह जनता दरबार रद्द कर दिया गया है। जनता दरबार कैंसिल होने से अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिलने की आस लगाए बैठे लोगों को मायूसी हाथ लगी है।
लोगों की समस्याओं के लिए लगता है खुला दरबार
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने आम जनता को रोजाना सचिवालय के चक्कर ना काटने पड़ें इसके लिए दो दिन उनसे मिलने के निर्धारित किए हैं। सचिवालय में बुधवार को सीएम संगठन के कार्यकर्ताओं से जबकि शुक्रवार को आम जनता के लिए खुला दरबार लगाया जाता है। ताकि जनता की परेशानियों को हल किया जा सके।
यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें कब होगी और क्या है अहम मुद्दे
सीएम सुक्खू जा रहे दिल्ली
बता दें कि हिमाचल में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इन तीन सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इन प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करने के लिए आज सीएम सुक्खू दिल्ली जा रहे हैं। जिसके चलते ही आज लगने वाले जनता दरबार को रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: CID को मिला लापता कांस्टेबल का केस: पत्नी ने लगाई CM सुक्खू से गुहार
तीन सीटों की टिकटों पर होगा मंथन
दिल्ली में सीएम सुक्खू कंेद्रीय नेतृत्व से तीन सीटों के प्रत्याशियों पर चर्चा करेंगे। जिसके बाद सीएम हिमाचल में प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री से चर्चा कर नामों की लिस्ट को दिल्ली भेजेंगे। दिल्ली से ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।