#यूटिलिटी

August 4, 2024

हिमाचल के दो मेडिकल कॉलेजों में सैंकड़ों पदों पर होगी भर्ती, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। सीएम सुक्खू ने हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग में सैंकड़ों पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। इनमें डॉक्टरों सहित अन्य सैंकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में इन स्वास्थ्य संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल और अन्य श्रेणियों के विभिन्न पदों को भरने की स्वीकृति दी है।

टांडा और आईजीएमसी में होगी चिकित्सकों की भर्ती

इसके अनुसार प्रदेश में कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा एवं इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालयए शिमला में डॉक्टरों सहित विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद भरे जाएंगे। यह भी पढ़ें: धर्मशाला कॉलेज के 6 छात्रों का रिलायंस इंडस्ट्री में हुआ चयन, मिला बड़ा पैकेज सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों को सशक्त करने के लिए साधन और संसाधनों को व्यापक स्तर पर सृजित और सुदृढ़ करेगी। जिसके लिए महाविद्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त स्टाफ की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों में ना जाना पड़े।

छह मरीजों पर एक स्टाफ नर्स की होगी तैनाती

सीएम सुक्खू ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर विषयों की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जो भी कमियां हैं, उन्हें चयनित करने और उनका उचित समाधान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणात्मक चिकित्सा के लिए छह मरीजों के अनुपात में एक स्टाफ नर्स की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नए बने विधायक की गाड़ी का कटा चालान, जानें कहां और क्यों

चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के भी दिए निर्देश

इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा इस मेडिकल कॉलेज में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ यहां बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इसी तरह से प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में भी विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन के निर्देश दिए और उन्हंे जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। यह भी पढ़ें: देहरा को पुलिस जिला के बाद मिली राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की मेजबानी

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख