#यूटिलिटी

July 22, 2024

हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग में होगी 673 पदों पर भर्ती, यहां जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांेने खुलासा किया कि स्वास्थ्य विभाग में 673 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों के पद भरेगी सरकार
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास के साथ.साथ डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों के खाली पदों को भर रही है, ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 30 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भी पढ़ें: कर्मचारियों की चिंता दूर करेंगे CM सुक्खू: बुलाई वित्त विभाग की बड़ी बैठक

आईजीएमसी में 600 स्टाफ नर्सों की होगी भर्ती

यही नहीं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में 600 स्टाफ नर्सों और 43 ऑपरेशन असिस्टेंट के पदों को भी जल्द भरा जाएगा। ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके। यही नहीं राज्य सरकार आईजीएमसी में आधुनिक उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये देने जा रही है। यह भी पढ़ें: बदल गई हिमाचल की राजनीति: CM की विधायक पत्नी का शपथग्रहण सम्पन्न

डॉक्टरों को बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने के प्रयास

सीएम सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी शिमला में बेहतर चिकित्सा सेवाएं और अटल सुपर स्पैशिएलिटी संस्थान चमियाणा में डॉक्टरों के पदों को भर कर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। डॉक्टरों और सहायक स्टाफ के लिए कार्य स्थल पर बेहतर माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि वे बिना बाधा अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें: 20 दिनों से कमजोर पड़ा मानसून- अब एक साथ बरसेगा: ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रचलित बीमारियों पर अध्ययन के दिए निर्देश

बैठक में सीएम सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा प्रचलित बीमारियों पर अध्ययन करने के निर्देश दिए, ताकि डॉक्टरों और अन्य सुविधाओं को आवश्यक अनुपात में बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख