#यूटिलिटी

July 7, 2024

पवित्र मणिमहेश यात्रा का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

शेयर करें:

चंबा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में कई प्रसिद्ध धार्मिक यात्राएं होती हैं। इन्हीं में से एक यात्रा हिमाचल के चंबा जिला की पवित्र मणिमहेश यात्रा है। हर साल हिमाचल के साथ साथ बाहरी राज्यों के लाखों श्रद्ालु मणिमहेश यात्रा पर जाते हैं। मणिमहेश यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब राहत भरी खबर है। मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने हिदायत दी है कि कोई भी यात्री बिना पंजीकरण के मणिमहेश की यात्रा नहीं कर सकेगा। ऐसे में इस यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग आज से ही ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस यात्रा अगले माह अगस्त में होगी।

प्रशासन ने डेढ़ माह पहले शुरू कर दी पंजीकरण प्रक्रिया

पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह यात्रा अधिकारिक रूप से 26 अगस्त से शुरू होगी और 11 सितंबर तक चलेगी। प्रशासन ने इस बार अधिकारिक तौर पर इस पवित्र यात्रा के शुरू होने से करीब डेढ़ माह पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है।

बिना पंजीकरण नहीं कर सकेंगे यात्रा

यह भी पढ़ें: हिमाचल के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, जम्मू में गंवाई थी जान प्रशासन द्वारा यह निर्देश भी जारी किए गए हैं कि, बिना पंजीकरण के श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। हालांकि यह पवित्र यात्रा अधिकारिक तौर पर 26 अगस्त से 11 सितंबर तक ही चलेगी मगर कई श्रद्धालु इससे पहले व इसके बाद भी मणिमहेश झील में आस्था की डुबकी लगा लेते हैं।

पंजीकरण के लिए इस वेबसाइट पर करें अप्लाई

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। जिसके लिए श्रद्धालु www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। यह भी पढ़ें: हमीरपुर में मंच पर रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा, बोले-मेरी क्या गलती उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इसकी सारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि हड़सर में पुलिस के जवानों की पर्याप्त तैनाती होगी और वहां तैनात पुलिसकर्मी पंजीकृत श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए जाने की अनुमति देंगे।

उपायुक्त ने की अपील

उपायुक्त चंबा ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगमता का आश्वासन देते हुए कहा कि, इस यात्रा अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा यात्रियों को पार्किंग सुविधा, स्वच्छ पेयजल, सडक़ों की मरम्मत, स्वास्थ्य व बिजली सुविधा आदि मुहैया करवाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख