शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार कैंसर से ग्रसित मरीजों को निशुल्क दवाइयां देगी। इतना ही नहीं ऐसे सभी मरीजों को अस्पतालों में मुफ्त इलाद देने का भी ऐलान किया है। इस बात की घोषणा प्रदेश के CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की है।
हिमाचल में बढ़ रहे कैंसर के मामले
CM सुक्खू ने स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ऑन कैंसर एंड पेलिएटिव केयर प्रोग्राम की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामनए आए हैं। हिमाचल कैंसर के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है और यह एक चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: अंगदान कर चार लोगों को दिया जीवनदान, 18 साल का था हर्ष
मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज
इसी के दृष्टिगत कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा यह सुविधा प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में दी जाएगी।
42 दवाइयां दी जाएंगी फ्री
CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैसर के मरीजों को उनके उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। यह दवाइयां सरकारी अस्पतालों में लोगों के घर-द्वार के पास उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन दवाइयों को राज्य की अनिवार्य दवा सूचि में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: पशुओं का चारा लाने गई थी महिला, ढांक से गिरी नीचे, नहीं बची जा.न
टीके पर खर्च होंगे 7 लाख रुपए
इन दवाइयों में कैंसर उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्रेस्टुजुमाब टीका भी शामिल है। बाजार में इस टीके की कीमत 40 हजार रुपए है। स्तन कैंसर के मरीज को इलाज के लिए साल में ऐसे 18 टीकों की जरूरत होती है। इस टीके को उपलब्ध करवाने के लिए हर मरीज पर सरकार करीब सात लाख रुपए खर्च करेगी।
300 करोड़ रुपए किए स्वीकृत
इस दौरान CM सुक्खू ने प्रदेश में कैंसर उपचार सुविधाओं के सुदृढ़ करने के लिए 300 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए। जिसके तहत 75 करोड़ रुपए चमियाणा शिमला में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा, 75 करोड़ रुपए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कैंसर केयर हमीरपुर की आधारभूत संरचना और 150 करोड़ रुपए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर में विश्व स्तरीय कैंसर उपचार उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जमीन के लिए रिश्ते हुए तार-तार, जीजा ने साले पर चला दिया दराट
13 अस्पतालों में कैंसर डे-केयर सेंटर
CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना चाहती है। इसके लिए सरकार द्वारा कैंसर डे-केयर सेंटर चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 13 अस्पतालों में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं।
अब दूसरे चरण में यह कैंसर डे-केयर सेंटर 27 हाई लोड सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए जाएंगे। फिर तीसरे चरण में 28 संस्थानों में डे-केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन कैंसर डे-केयर में पेलिएटिव केयर यूनिट भी स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फैल रही पीलिया की बीमारी, जानिए क्या है लक्षण- कैसे करें बचाव
CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हमीरपुर में स्थापित किए जाने वाले कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां न्यूक्लियर मेडिसन का विशेष विभाग स्थापित किया जाएगा- जिसमें बड़ी क्षमता की न्यूक्लियर लैब और साइकलोट्रोन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा
CM सुक्खू ने कहा कि अटल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाणा में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। साथ ही लोगों में कैंसर के मामलों की स्क्रीनिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री शुरू की जाएगी। जिसके तहत कैंसर के मामलों और संख्या का अध्ययन किया जाएगा।