#यूटिलिटी

August 24, 2024

10वीं पास के लिए नौकरी: 25 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें पूरी डिटेल

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक कंपनी द्वारा 245 पदों भरे जाएंगे। इसमें चयनित होने वाले युवाओं को 20 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।

कौन सी कंपनी लेगी इंटरव्यू?

इवान सिक्योरिटी कंपनी द्वारा आयोजित इन कैंपस इंटरव्यू में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भर्ती किए जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है। यह भी पढे़ं: दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया, छत पर कर रहा था काम

कब होंगे साक्षात्कार?

इवान सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सितंबर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरनव्यू जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

कहां होंगे साक्षात्कार?

शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू 2,4,6,9 व 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। जैसे- 2 सितंबर को रोजगार कार्यालय चंबा 4 सितंबर को उप कार्यालय सुंडला 6 सितंबर को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी 9 सितंबर को रोजगार उप कार्यालय तीसा 11 सितंबर को रोजगार उप कार्यालय बनीखेत

कितना मिलेगा वेतन?

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम जयराम की सुरक्षा राम भरोसे, खटारा एस्कॉर्ट बीच सड़क हो जा रही खराब साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार से 25 हजार रुपए के बीच वेतन दिया जाएगा।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इवान सिक्योरिटी कंपनी द्वारा इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए।

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो स्थाई प्रमाण पत्र ध्यान रहे कि, इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख