#यूटिलिटी

January 25, 2025

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली आवास पर हिमाचलियों के साथ मनाया पूर्ण राजत्व दिवस, नड्डा भी रहे मौजूद

जेपी नड्डा ने अनुराग ठाकुर का व्यक्त किया आभार

शेयर करें:

Anurag Thakur

नई दिल्ली/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश आज पूर्ण राज्यत्व दिवस की 55वीं वर्षगांठ मना रहा है। हिमाचल में जहां बैजनाथ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं दिल्ली में रह रहे हिमाचलवासियों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर इसका आयोजन किया।

एक हजार से अधिक हिमाचली वासी पहुंचे

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली आवास पर आज हिमाचल के लोगों के साथ हिमाचल राजत्व दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान एक हजार से अधिक प्रवासी हिमाचलियों ने अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंच कर इस दिन को धूमधाम से मनाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेट हुड-डे: CM ने खोला अपना पिटारा, बेरोजगारों को खुशखबरी- कर्मचारियों को निराशा

जेपी नड्डा रहे मुख्यातिथि

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मौजूद रहे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। 

इन नेताओं ने भी भरी हाजिरी

वहीं हिमाचल से सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक हंसराज, प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राकेश पठानिया, हिमाचल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, हिमाचल भाजपा के प्रमुख नेता रवि मेहत, चेतन ब्राक्टा व अन्य नेताओं ने मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ हिमाचल का 55वां पूर्ण राजत्व दिवस मनाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने तोड़े पिता के दांत, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

जेपी नड्डा ने अनुराग ठाकुर का व्यक्त किया आभार

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल के राजत्व दिवस को अपने हिमाचली भाई बहनों के साथ मनाने का सुनहरा अवसर मिला। उन्होंने अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि यह अवसर देने के लिए मैं अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने घर से दूर रह रहे हिमाचलियों के लिए ऐसा शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी वाले घर में घुसे दो लोग, महिला को अकेले देख बिगड़ी नियत

जानें क्या बोले अनुराग ठाकुर

इस दौरान अनुराग ठाकुर का दिल्ली आवास भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिमाचल, भारतीय जनता पार्टी के नारों से गूंज उठा। लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हम हिमाचल वासी हिमाचल जाते हैं तो वहां पर हमे साफ वातावरण मिलता है। आज हम सब लोग यहां एकत्रित हुए तो यहां का वातावरण भी साफ हो गया। लेकिन दिल्ली की सड़कें साफ नहीं, नलका खोलो तो पानी साफ नहीं, हवा साफ नहीं, यहां तक की यमुना नदी साफ नहीं। इसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली के अरविंद केजरीवाल हैं। 

केजरीवाल को साफ कर दो, सब कुछ साफ मिलेगा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को साफ कर दो तो सब साफ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लोगों को सड़कों से लेकर हवा पानी तक सब कुछ स्वच्छ देंगे। और यह पूरी दुनिया जानती है कि जो मोदी कहते हैं वह करते हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख