राजनीति

#यूटिलिटी

March 20, 2024

हिमाचल में 7 दिन झमाझम होगी बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Alert strong winds hailstorm heavy rain seven days himachal
शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी। यही नहीं तेज हवाएं चलेंगी। जिससे प्रदेश में नुकसान होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात दिन तक बारिश बर्फबारी के साथ बिजली गरजने और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

हिमाचल में 7 दिन होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो 21 से लेकर अगले सात दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। प्रदेश में 22 से 24 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ आंधी का अनुमान जताया गया है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृष्टि

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही प्रदेश में 23 मार्च की रात से अधिक बारिश और तूफान आने का अनुमान जताया गया है। तूफान के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के नवीनतम मौसम अपडेट से अवगत रहना महत्वपूर्ण है, खासकर उन लोगों को जो इस दौरान हिमालयी राज्य में आने की योजना बना रहे हैं।

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी

बता दें कि हिमाचल में मौसम खुलने के बाद से पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अटल टनल और धुंधी में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी तरह से मनाली में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार खिली धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

केलांग का पारा सबसे नीचे

हालांकि प्रदेश के केलांग जिला में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई है। सुंदरनगर में सबसे अधिक 9.5 मिमी बारिश हुई और कुफरी में हल्का हिमपात हुआ। राज्य के शिमला, सुंदरनगर, भुंतर और कांगड़ा में गरज के साथ तूफान और सुंदरनगर में ओलावृष्टि हुई थी।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख