#यूटिलिटी
June 28, 2024
जियो के बाद एयरटेल का रिचार्ज भी हुआ महंगा: यहां देखें नई रेट लिस्ट
शेयर करें:

रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज की कीमतों में 25 प्रतिशत का इजाफा किया है। पहले ग्राहकों को जिस रिचार्ज प्लान के लिए 155 रुपए चुकाने होते थे उसके लिए अब उन्हें 189 रुपए देने होंगे। यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपए में नया फोन चाहिए: ये रहा सबसे बेस्ट ऑप्शन, 108MP Camera इसी तरह 239 वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को बढ़ाकर 299 रुपए कर दिया गया है। 399 वाला रिचार्ज प्लान 499 का हो गया है और 666 वाले रिचार्ज प्लान की कीमत रिलायंस जिओ ने 799 कर दी है।Reliance Jio introduces new unlimited 5G plans to be available from 3rd July pic.twitter.com/TsDMAG682r
— ANI (@ANI) June 27, 2024
वहीं, रिलायंस जियो की तरफ से टैरिफ की कीमत में इजाफा किए जाने के बाद एयरटेल ने भी 3 जुलाई से नई दरें लागू करने का ऐलान कर दिया है। एयरटेल की तरफ से जारी किए गए हालिया बयान के अनुसार 455 रुपए में मिलने वाला टैरिफ प्लान अब ₹599 में मिलेगा। वहीं, 1799 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 1999 कर दी गई है। इसी तरह 179 रुपए में मिलने वाला प्लान अब 199 रुपए का हो गया है और 265 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को बढ़ाकर 299 का कर दिया गया है।Airtel announces revised mobile tariffs. These prices apply to all circles, including Bharti Hexacom Ltd. Circles. The new tariffs for all Airtel plans will be available on https://t.co/jASVh3skYf. in starting July 3rd, 2024. pic.twitter.com/3GL5vTF1xr
— ANI (@ANI) June 28, 2024