राजनीति

#अवर्गीकृत

April 3, 2024

राशिफल 4 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope april 4 aries taurus gemini cancer leo and virgo
Rashifal 4 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। आज 4 अप्रैल को गुरुवार है। गुरुवार को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। आज का दिन कुछ राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: इस राशि वालों के लिए आज यानी गुरुवार का दिन काफी शुभ है। मेष राशि के जातकों का आज भाग्‍य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ के योग हैं। काफी संघर्ष के बाद आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। वृषभ राशि: वृष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपके घर में शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन पर चर्चा होगी। आज कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग बनेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियां कम होगी। व्यापार के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे आपका काम और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको तेजी से आगे बढ़ने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे और आपकी खुद की नजर भी इन उपलब्धियों को लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी चाहिए। व्यापार में आपको अपना कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ने की आदत बनी रहेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को स्वयं करें अन्यथा बना काम बिगड़ जाएगा। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। आज विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग है। ससुराल पक्ष से कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी उन्नतिकारक सिद्ध होंगे। उद्योग धंधे में आई बाधा शासन सत्ता के सहयोग से दूर होगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा में कुछ कमी रहेगी। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज आप उनकी तरक्‍की का प्रयास करेंगे। सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी। आज माता से अकारण अनबन हो सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। नौकरी में आपके और आपके उच्च अधिकारी के मध्य भ्रम, अविश्वास के कारण वाद विवाद हो सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के लोग आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक ना बढ़ने दे। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा। शासन सत्ता से जुड़े मामलों जुड़े लोगों को नवीन दायित्व मिलेंगे।

राशिफल 4 अप्रैल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख