#खेल
January 12, 2025
गजब! 22 चौके -14 छक्के.. हिमाचल के कपिल देव ने टी-20 मैच में जड़ा दोहरा शतक
मंडी के कपिल देव ने टी20 में रचा इतिहास, 78 गेंदों पर नाबाद 206 रन बनाए।
शेयर करें:

मंडी। क्रिकेट हर किसी को रोमांचित कर देता है। खासकर तब जब टी 20 मैच चल रहा हो और उसमें चौकों छक्कों की बरसात हो रही है। ऐसी ही एक चौकों छक्कों की बरसात हिमाचल के कपिल देव ने टी 20 मैच में कर दी है। हिमाचल के इस खिलाड़ी ने एक गजब का रिकॉर्ड भी बना लिया है। हिमाचल के कपिल देव ने टी 20 मैच में 78 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बना डाले।
दरअसल आईआईटी मंडी के कमांद कैंपस में आईआईटी मंडी और मंडी की टीम के बीच एक फ्रैंडली मैच खेला गया। जिसमें मंडी जिला के बल्ह घाटी के रहने वाले 27 वर्षीय कपिल ने ऐसी पारी खेली, जिसे देख कर हर कोई चौंक गया। कपिल देव ने 78 गेदों पर 206 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
यह भी पढ़ें : IPS इल्मा अफरोज ने फिर बढ़ाई छुट्टी, खनन माफिया पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोली
कपिल देव मंडी की टीम की तरफ से खेलते हुए बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। टी 20 मुकाबले में कपिल देव ने मैदान के चारों और शॉट खेले और 78 गेदों में नाबाद 206 रनों की पारी खेली। कपिल देव ने 22 चौकों और 14 छक्कों की मदद से डबल सेंचुरी जड़ दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आधी रात को दहक उठी झोपड़ी, खाक हो गया व्यक्ति
कपिल देव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते उनकी टीम ने एक विकेट गंवाकर निर्धारित 20 ओवरों में 263 रन बनाए। कपिल देव ने अपनी पारी में गेंदबाजों को ऐसा धोया कि हर बॉल बॉउंड्री से पार ही नजर आई और गेंद लाते लाते विरोधी थके हुए नजर आए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी आईआईटी मंडी की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 135 रन ही बना पाई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नकली पति बन महिला को बनाया टारगेट- मांगे पैसे, बैंक पहुंची तो…
कपिल देव ने बताया कि वह साल 2015 से क्रिकेट खेल रहे हैं और इसी क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं। कपिल देव ने बताया कि वह अंडर 19 में कूच बिहार, अंडर 23 में सीके नायडू और अंडर 25 में हिमाचल प्रदेश की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। कपिल आलराउंडर खिलाड़ी हैं और लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी के साथ मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। सीके नायडू में कपिल देव ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक भी बनाई थी।
कपिल देव ने बताया कि उनका सपना भारत के लिए क्रिकेट खेलना है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह रोजाना पांच से छह घंटे प्रैक्टिस करते हैं। कपिल देव ने बताया कि वह रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम के कैंप में शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो हफ्ते पहले ही गांव आया था राजू, अब झाड़ियों में पड़ी मिली देह
बता दें कि कपिल देव ने मंडी में यह ऐतिहासिक पारी एक फ्रेंडली कम प्रेक्टिस मैच में खेली थी, लेकिन यह मैच पूरे नियमों के साथ खेला गया था। ऐसे में 20 ओवरों के मैच में दोहरा शतक लगाने जैसा कारनामा करना अपने आम में बड़ी बात है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ है। लोग कपिल देव की इस पारी की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।