#खेल

January 12, 2025

केकेआर ने पहचानी हिमाचल के वैभव अरोड़ा की प्रतिभा, जानें कितने करोड़ में खरीदा

आईपीएल 18 में हिमाचल के वैभव अरोड़ा की शानदार बोली

शेयर करें:

Ipl 18th season himachal player vaibhav arora bought kolkata knight riders for rs 1 8 crore

शिमला। क्रिकेट की दुनिया में रोमांच का सागर माने जाने वाले आईपीएल के 18वें सीजन के लिए खिलाड़ियांे की नीलामी का आज दूसरा दिन था। आईपीएल के 18वें सीजन में हिमाचल के आठ खिलाड़ियों के नाम भी नीलामी में शामिल हैं। सोमवार को सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में हिमाचल के एक खिलाड़ी वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.8 करोड़ में खरीद लिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा हिमाचल का वैभव अरोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हिमाचल के इस प्रतिभावन खिलाड़ी वैभव अरोड़ा को गेंदबाज के रूप में अपनी खेमे में शामिल किया है। बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में विजेता रही केकेआर की टीम में वैभव अरोड़ा का काफी कमाल किया था। जिसके चलते ही इस बार भी कोलकाा नाइट राइडर्स ने पिछली बार से इस बार अधिक बोली लगाकर वैभव अरोड़ा को अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना बोली : महाराष्ट्र में “दैत्यों की हुई हार”, आज मेरा घर… कल तेरा.. चर्चा में आया बयान

नीलामी के दूसरे दिन बिका हिमाचल का एक खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल के 18वे सीजन में हिमाचल के आठ खिलाड़ियों का नाम नीलामी की सूची में शामिल है। हालांकि रविवार को पहले दिन हिमाचल का एक भी खिलाड़ी नहीं बिका था। लेकिन आज दूसरे दिन केकेआर ने वैभव अरोड़ा को 1ण्8 करोड़ में खरीद कर अपने खेमे में शामिल कर लिया है। हिमाचल के आठ खिलाड़ियों में हिमाचल की टीम के कप्तान ऋषि धवन, वैभव अरोड़ा, सुमित वर्मा, अर्पित गुलेरिया, मयंक डागर, दिवेश शर्मा, पंकज जसवाल और आकाश वशिष्ठ के नाम शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह की EVM पर हाईकमान, CM सुक्खू से अलग राय​,​ बोली-हमारे चाहने से नहीं होगा

हिमाचल के आठ खिलाड़ी सूची में हैं शामिल

बता दें कि वैभव अरोड़ा सहित अन्य सभी हिमाचली खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राईज 30 लाख के आसपास रखा है। अब देखना यह है कि इन खिलाड़ियों को बेस प्राईज पर भी टीम में शामिल किया जाता है या, वैभव अरो़ा की तरह इन और अधिक धन वर्षा होती है। हिमाचल के इन खिलाड़ियों में दिवेश को छोड़ कर अन्य सभी खिलाड़ी किसी ना किसी आईपीएल टीम में हिस्सा ले चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, परिवार ने खो दिया जवान बेटा

पिछली बार 60 लाख में खरीदा था वैभव अरोड़ा

वैभव अरोड़ा ने पिछले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से सभी मैच खेले थे और शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि पिछले सीजन में केकेआर ने उन्हें 60 लाख की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन उनके पिछली बार के अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए इस बार केकेआर ने पिछली बार से कही ंअधिक कीमत देकर उन्हें अपनी टीम में शाामिल किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने की तैयारी- आज होने जा रही अहम बैठक

कब कब कितने में बिके वैभव अरोड़ा

  • वैभव अरोड़ा को पहली बार आईपीएल 2021 की नीलामी में केकेआर ने ही 20 लाख के बेस प्राइर्ज पर खरीदा था। लेकिन उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
  • फरवरी 2022 में उन्हें पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • अप्रैल 2022 को वैभव अरोड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले मैच में अरोड़ा ने 2 अहम विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • आईपीएल 2023 सीजन से पहले वैभव अरोड़ा को केकेआर ने 60 लाख रुपये की कीमत पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया।
  • 2023 सीजन में अरोड़ा ने 5 मैच खेले और 9.13 के इकोनॉमी रेट से पांच विकेट हासिल किए। केकेआर ने अरोड़ा को 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया था।

एचपीसीए ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ;एचपीसीएद्ध ने वैभव अरोड़ा को आईपीएल नीलामी में उनके शानदार चयन के लिए बधाई दी है। अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वैभव ने अपने प्रदर्शन और मेहनत से सभी को प्रेरित किया हैए और हमें गर्व है कि वह आईपीएल जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख