#खेल
November 12, 2025
दक्षिण कोरिया में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए भी क्वॉलिफाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में बलवीर एथलेटिक कोच की भूमिका निभाते हैं। वे 20 से ज्यादा युवाओं को ट्रेन कर रहे हैं। खास बात ये है कि बलवीर सिंह सिर्फ खिलाड़ियों को ट्रेनिंग नहीं देते बल्कि खुद भी उनके साथ अभ्यास करते हैं। यही वजह है कि बलवीर ने भारत के लिए 3 मेडल जीते हैं। इस उपलब्धि से बलवीर ने हिमाचल का नाम भी रोशन कर दिया है।
एथलेटिक कोच बलवीर सिंह ने एशियन मास्टर्स गेम्स में देश के लिए 3 मेडल्स पर कब्जा किया है। गेम्स का आयोजन चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक हुआ था। गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर बलवीर ने एक बार फिर देशभर में हिमाचल का नाम दर्ज करवा दिया है।
गौरतलब है कि चेन्नई में संपन्न 'एशियन मास्टर्स गेम्स' में 30 से ज्यादा एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आइए जानते हैं कि बलवीर सिंह ने देश के लिए कौनसे 3 पदक जीते ?
इतना ही नहीं, बलवीर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है। जी हां, उनके शानदार प्रदर्शन के चलते अब वे 2026 में दक्षिण कोरिया में होने वाली चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लेंगे।
फरवरी में बलवीर सिंह ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स मीट में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था। फिर बेंगलुरु में मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता का भी हिस्सा बने। इसमें उन्होंने 5000 मीटर में गोल्ड मेडल और 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
इतना ही नहीं, धर्मशाला में जब नेशनल मास्टर्स गेम्स ऑफ इंडिया का आयोजन हुआ तो इसमें भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल, 5000 मीटर में एक और गोल्ड तथा 1500 मीटर में कांस्य पदक जीते।