#खेल
January 10, 2025
हिमाचल: पारस डोगरा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, यहां जानें शतकों का रिकॉर्ड
31 शतक पारस ने अपने नाम किए है।
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी क्रिकेटर पारस डोगरा ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। रणजी क्रिकेट में 31 शतक लगाने वाले पारस अब किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने 5 जनवरी 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ मैच खेलने के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
140 रणजी मैचों में शानदार रिकॉर्ड
पारस डोगरा ने 2001 से लेकर अब तक 140 रणजी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.59 की औसत से 9719 रन बनाए हैं। उनके नाम 31 शतक और 33 अर्धशतक भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 253 रन रहा। हिमाचल प्रदेश के लिए खेले गए 95 रणजी मैचों में उन्होंने 6418 रन बनाए और 19 शतक जड़े, जिसमें सात दोहरे शतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में टीचर और बच्चे नहीं बना पाएंगे रील्स, सोशल मीडिया यूज पर लगी रोक
विजय हजारे के बाद रणजी को भी कहा अलविदा
पारस ने 5 जनवरी को विजय हजारे मैच खेलने के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। अब, वह जम्मू-कश्मीर टीम के साथ फरवरी में रणजी के बचे हुए दो फाइनल मैच खेलेंगे और इसके बाद रणजी क्रिकेट को भी अलविदा ले लेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात में गायब हुई 14 साल की लड़की- सिंचाई टैंक के पास मिली चप्पल
युवाओं को देंगे मार्गदर्शन
पारस डोगरा ने कहा कि लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय लिया है। अब, वह युवाओं को क्रिकेट की बारीकियों को सिखाएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे, ताकि वे भी क्रिकेट में सफलता हासिल कर सकें।