नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। राशिफल वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। राशियों का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। आज 13 अगस्त दिन मंगलवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस खबर में हम
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों का आज का दिन सुख-शांति में बीतेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आप उत्साहित हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का स्वभाव शंकालु रहेगा, सतर्क रहें। आपके स्वभाव में ईर्ष्या की भावना रहेगी, जिससे दूसरों के कार्यों में अवगुणों के कारण विवाद हो सकता है। सरकारी कार्यों में सतर्कता बरतें, अन्यथा कार्य लंबित रह सकते हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक आज के दिन किसी दोस्त के काम के चलते भागदौड़ कर सकते हैं। शारीरिक रूप से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक माहौल अधिक भावनात्मक रहेगा। परिवार के लोग आपसी समस्याओं को समझेंगे, फिर भी ज्यादा बोलने की आदत से बचें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक आज के दिन कई तरह के सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। आज आपको किसी भी काम में असुविधा महसूस नहीं होगी। साथ ही आपका काम व्यावसायिक स्थानों पर भी सुचारू रूप से चलने लगेगा। सरकारी या पैतृक कार्य आज पूरा करने का प्रयास करें, लाभ होगा। घर के अलावा अन्य सभी जगह आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक आज के दिन घर या रिश्तेदारों के बीच पूजा के आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी। यदि घर की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाएंगे तो बड़े-बुजुर्ग नाराज़ हो सकते हैं। अचानक होने वाले लाभ से आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक यदि धैर्य रखेंगे तो उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते हैं। किसी सरकारी योजना से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातक किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। छात्रों को एग्जाम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हकीकत से ज्यादा काल्पनिक दुनिया में रहेंगे, जिसके कारण लोग आपका मजाक बना सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन संयम बरतने की आवश्यकता है। आज अहंकारवश आप खुद को अन्य लोगों से श्रेष्ठ समझेंगे। घर और बाहर संतुलित व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता है। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई न कोई रुकावट आने से आप परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें।
आज इन राशि वालों का अवसरों भरा रहेगा दिन, तरक्की के लिए करनी पड़ेगी मेहनत