राशिफल : 03 जनवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है।
आज जनवरी की 3 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि वाले आज अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों को वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान के लिए नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी। परिवार में आपसी संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बना रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के आज प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। आज के दिन कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों में सफल रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दूर के रिश्तेदारों से संपर्क होगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पुरानी गलतियों से सीख लें। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचने का प्रयास करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि से तनाव हो सकता है। संतान की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ व्यवसायिक चर्चा लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।
कन्या राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। सम्मानित होने का अवसर मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी की बात से मन व्यथित हो सकता है, संयम बरतें। कार्य में सूझबूझ दिखाएंगे। भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें।