राजनीति

#धर्म

May 13, 2024

राशिफल: 14 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

May 14 aries taurus gemini cancer leo and virgo

राशिफल 14 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 14 मई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको उन्नति के कई अवसर मिल सकते हैं। किसी सगे संबंधी के साथ आपसी रिश्तों में मन मुटाव हो सकता है। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के कारोबार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दफ्तर में आपको अपने सहयोगियों की काम में मदद करनी पड़ सकती है। आज आप खुद को पहले से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से खूब प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी गैर कानूनी काम में फंसने से बचें नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मगर आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर तनाव झेलना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से भी डांट सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों का अपने बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम को लेकर थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन किसी नए कारोबार को शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में चल रहे पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार में कोई बड़ी हानि हो सकती है। प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकता है। घर-परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा और मन भी परेशान रहेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख