राजनीति

#धर्म

June 25, 2024

क्या आपके भी हाथ में है ये रेखा ? अच्छे भाग्य की निशानी से मिलता है धनलाभ- जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Manibandh rekha bracelet line significance palmistry
नई दिल्ली। बहुत सारे लोग हस्तरेखा शास्त्र पर यकीन करते हैं। दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की हर रेखा का कुछ ना कुछ फल बताया गया है। हाथ की रेखाओं से भूत और भविष्य के साथ-साथ व्यवहार, भाग्य आदि के बारे में पता चलता है। आज हम आपको मणिबंध रेखा के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं। जिन लोगों के हाथ में यह रेखाएं होती हैं उन्हें काफी भाग्यशाली माना जाता है। मणिबंध रेखा को ब्रेसलेट लाइन भी कहा जाता है। यह रेखाएं हाथ की कलाई पर होती हैं। कलाई पर जहां आप घड़ी पहनते हैं वहां पर हथेली की ओर आपको यह रेखाएं देखने को मिलती हैं।

हर किसी के हाथ पर नहीं होती

हालांकि, हर किसी के हाथ पर मणिबंध रेखाएं नहीं होती हैं। मगर जिन लोगों के हाथ में मणिबंध रेखा होती हैं उन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है। हाथ पर मणिबंध रेखाएं होना बेहद शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर, अपने आप घटती-बढ़ती है शिवलिंग की दूरियां- जानें

भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों के हाथ में मणिबंध रेखाएं होती हैं, ऐसे लोगों को कम मेहनत का भी बहुत अच्छा परिणाम मिलता है।बता दें कि हाथ में एक, दो, तीन और चार मणिबंध रेखाएं होती हैं। हर रेखा का अपना अलग-अलग मतलब होता है।

हर रेखा का होता है अलग मतलब

बता दें कि हाथ में एक, दो, तीन और चार मणिबंध रेखाएं होती हैं। हर रेखा का अपना अलग-अलग मतलब होता है।

हमेशा अच्छा बना रहेगा स्वास्थ्य

अगर किसी की कलाई में एक सीधी रेखा है और मणिबंध रेखाएं नहीं हैं तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा। मगर यह रेखा अगर कटी हुई तो व्यक्ति को सेहत के संबंधित कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल भवन की जगह महाराष्ट्र सदन पहुंचीं कंगना: बोलीं. मुझे CM वाला कमरा चाहिए!

भूरपूर समृद्धि और धन-धान्य

हथेली में दूसरी मणिबंध रेखा समृद्धि और धन-धान्य को दर्शाती है। जिन लोगों की हथेली में दो मणिबंध रेखाएं दिखाई देती हैं उनका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। ऐसे लोगों के पास पुश्तैनी जायदाद भी होती है। साथ ही ऐसे लोग अलग-अलग मुकाम बना पाने में कामयाब होते हैं।

खूब मिलता है मान-सम्मान

हथेली में तीसरी मणिबंध रेखा होना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और इन लोगों की गिनती गणमान्य लोगों में होती है। ऐसे लोगों काफी ज्ञानी और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों को भांपने की अच्छी क्षमता होती है। यह भी पढ़ें: पंजाबियों ने फिर काटा हिमाचल में बवाल: बस वाले से बहस, निकाल ली रिवॉल्वर

जीते हैं सुखद जिंदगी

हथेली में चार मणिबंध रेखाएं बहुत ही कम लोगों के हाथ में होती हैं। हालांकि, अगर किसी के हाथ में चार मणिबंध रेखाएं होती हैं तो ऐसे लोग बहुत लंबी और सुखद जिंदगी जीते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख