#धर्म

July 28, 2024

राशिफल: 29 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 29 जुलाई दिन सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी जी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में काम का दबाव बढेगा। अपने निजी जीवन कार्यों को किसी से साझा ना करें। बेरोजगारों को काम की तलाश में भटकना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर पूरा करने की कोशिश करें। भूमि क्रय के लिए धन व्यय कर सकते हैं। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ सकारात्मक रूप से अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ स्थल पर यात्रा करने का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी उच्च पद के अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को बड़ी रकम देने से पहले सोच विचार कर लें। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी कार्य को परिवार के सदस्य की सहायता से समय रहते पूरा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़े कार्य के लिए लम्बी यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। कार्यालय में किसी से घनिष्ठता बढ़ेगी। अभी कुछ समय के लिए निवेश ना करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें बदलने की सम्भावना है। व्यापार से जुदा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। कार्यालय में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व करेंगे । भूमि की खरीद-बेच में लाभ होने की संभावना है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम का दबाव बनेगा। अपनी चीजों का ध्यान रखें , कोई महत्त्वपूर्ण चीज चोरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में पैरवी करने से पहले अपनी तैयारी अच्छे से कर लें। फिजूल की चीजों पर अत्यधिक धन व्यय होगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में आ रहे नए बदलाव से कुछ सीखने को मिलेगा। अपने जीवनसाथी की तरफ ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। राजनीति में समर्थक बढ़ेंगे। समाज कल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. राशिफल: 29 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख