राशिफल: 28 जुलाई-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 28 जुलाई दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा. कोई अधूरा काम आपको चिंतित कर सकता है। परिवार में किसी से वाद-विवाद ना करें। व्यवसाय कार्य में चुप रहना लाभकारक होगा। निवेश में बिना सोचे समझे लिया गया फैसला आगे जाकर चिंताजनक बन सकता है। व्यापार में व्यय अधिक होगा। किसी भी व्यक्ति से लेन-देन के मामले में सावधान रहें.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्त्वपूर्ण कार्य में बाधा लाने वाला हो सकता है। कार्यरत लोगों को किसी दूसरे की लापरवाही से समस्या हो सकती है। नौकरी में किसी से मन-मुटाव होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को उधार ना देना बेहतर होगा। अपनी आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश करें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए दिन आज का दिन स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं बढ़ा सकता है । अकस्मात किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। साझेदारी में किया कोई काम नुकसान देने वाला साबित होगा। शासन-प्रशासन में उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में घर के बढ़े का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी.
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नुकसान से भरा रहेगा। माता-पिता से जुड़ी किसी बात से चिंता रहेगी। आपको अपनी मन: स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। आपको धन के निवेश करते समय सोचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कठिन परिश्रम करने पर भी कम लाभ प्राप्त होगा। आत्मा विश्वास में कमी ना लाएं.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता से भरा रहेगा, अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद से बचने का प्रयास करें। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या में योग व प्राणायाम को शामिल करें।
मीन राशि: मीन राशि के लोगों आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य पूरे होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए किस्मत आपको दूसरा मौका देगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी प्रियजन के खराब स्वास्थ्य की चिंता परेशानी का कारण बन सकती है।
राशिफल: 28 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें