धनतेरस पर किसके घर आएगी लक्ष्मी, यहां पढ़ें- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 29 अक्तूबर को मंगलवार के दिन के साथ-साथ धनतेरस है। धनतेरस से ही दिवाली के महापर्व की शुरूआत होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन खरीददारी करना शुभ रहता है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। तुला राशि वालों के लिए कल यानी धनतेरस का दिन काफी शुभ रहने वाला है। तुला राशि वालों की कल माता लक्ष्मी की कृपा से आमदनी में अच्छी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं और परिवार व कार्यक्षेत्र में चल रही टेंशन भी कम होती जाएगी। अगर आप फ्लैट व जमीन में निवेश करना चाहते हैं तो निवेश से आपको भविष्य में अनुकूल रिटर्न प्राप्त होगा और वित्तीय स्थिति में स्थिरता आएगी। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य का साथ मन को संतोष देगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, पेट की समस्याओं से बचें।
धनु राशि। धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं और किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उत्साह बना रहेगा।
मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ संबंध और मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें और नियमित व्यायाम करें।
कुंभ राशि। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी।
मीन राशि। मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें।