#धर्म

May 4, 2024

राशिफल: 5 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

राशिफल 5 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 5 मई को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों को आज के दिन कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आपके सामाजिक प्रभाव में भी वृद्धि होगी। परिवारजनों से आपेक्षिक सहयोग मिलने से संबंधों में और निकटता आएगी। व्यापार में नए अनुबंध स्थापित हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का आज समाधान हो सकता है। वृष राशि: इस राशि के जातकों की आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सत्ता में बैठे किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार, लॉटरी आदि से आपको अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में आ रही दिक्कतें दूर होगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त हो सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होने के आसार हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कर्क राशि:आज आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की आज नवीन व्यवसाय के प्रति और अधिक रुचि बढ़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं कम होगी। कृषि संबंधी कार्य में आई बाधा सरकारी अनुदान से दूर होगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं दूर होंगी। सिंह राशि: इस राशि के जातकों को आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग व उसका सानिध्य प्राप्त होगा। कला एवं अभिनय के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कला एवं अभिनय के क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता का लोहा आपके विरोधी भी मानेंगे। आज आपके लिए व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। ससुरालपक्ष से आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। आपके बने बनाए कारों में भी विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को उतार–चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने क्रोध पर आज नियंत्रण रखना होगा। आज आप किसी के बहकावे में ना आएं। अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में जुड़े अपने सहयोगियों के साथ आपको अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख