#धर्म

May 30, 2024

राशिफल: 31मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 31 मई और दिन शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जल्दबाज़ी में कोई भी काम करने से बचें, अन्यथा काम मे चूक होना संभव है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को काफी प्रेशर रहेगा। काम को लेकर आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। किसी ज़रूरी कम की वजह से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल तनाव भरा बना रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेनदेन के मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है। परिवारिक रिश्तों में अनबन दूर हो सकती है और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे बेरोज़गार जातकों काम मिलने की संभावन है। मित्रों के साथ यात्रा की संभावना है। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन सुख-सुविधायों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग बिजनेस में मंदी को लेकर चल रही परेशानियों को दूर करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज का दिन आपके लिए कई तरह से खास रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज के दिन व्यापार में कोई घाटा नहीं होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिहाज से उधार दिया धन वापस मिल सकता है। आज सोच-विचार कर बात करें। मित्रों और परिजनों के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। राशिफल: 31मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख