राशिफल: 29 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 29 मई का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज के दिन किसी की बातों में ना आएं। आज आपको धोखा मिली सकता है। काम को लेकर काफी थकावट महसूस करेंगे। परिवार में भी किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। काम को लेकर कोई बड़ा ऑफर भी मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझ कर लेने की जरूरत है। आज के दिन पार्टनरशिप वाले व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। अपने करियर को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे। परिवार में माहौल सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर ना लें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज के दिन व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर्स आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। जिसे संभालने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। धन संबंधित मामले में थोड़ा सी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम भी आज विघ्न-बाधा के पूरा हो जाएगा।