#धर्म

May 27, 2024

राशिफल: 28 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्ह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 28 मई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज के दिन आपका बजट डगमगा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा भी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा और शांत बना रहेगा। काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से निजात मिलेगा। आज आपके मन को काफी ज्यादा संतुष्टि मिलेगी। आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम और सफलता लेकर आएगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कई रुके हुए कामों में भी सफलता मिलेगी। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में कोई बड़ा काम करने का शुभ संदेश मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी डील से आर्थिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख उत्तम रहेगा और कोई अधूरा काम पूरा होगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझ कर लेने की जरूरत है। आज के दिन पार्टनरशिप में कोई भी व्यापार ना करें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव का माहौल बन सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज के दिन व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज के दिन आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है और सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। सीनियर्स आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। जिसे संभालने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। धन संबंधित मामले में थोड़ा सी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख