राजनीति

#धर्म

May 26, 2024

राशिफल: 27 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 27 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 27 मई का सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आज के दिन दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा भी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा और शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आप आज के दिन अच्छा समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज के दिन आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को काफी प्रेशर रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में माहौल शांत बना रहेगा। मगर मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी डील से आर्थिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। वाहन सुख उत्तम रहेगा और कोई अधूरा काम पूरा होगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझ कर लेने की जरूरत है। किसी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज के दिन व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। आज के दिन आपके मुनाफे का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आज के दिन आप कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए सोच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशहाल और शांत बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में आज कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख