#धर्म

May 25, 2024

राशिफल: 26 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 26 मई का रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आज के दिन दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा भी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी डील से मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा और शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को काफी प्रेशर रहेगा। मगर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आप अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। न प्रसन्न रहेगा और किसी खास दोस्त से भी मुलाकात होगी। परिवार में माहौल शांत बना रहेगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर दफ्तर में उच्च-अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझ कर लें। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मगर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज के दिन व्यापार में कोई घाटा नहीं होगा। आज के दिन आपके मुनाफे का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आज के दिन आप कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए सोच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशहाल और शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में आज कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

राशिफल: 26 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख