राजनीति

#धर्म

May 25, 2024

राशिफल: 26 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 26 aries taurus gemini cancer leo and virgo
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 26 मई का रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च-अधिकारियों से तारीफ सुनने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता और मिठास आएगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी डील से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखमय और शांत रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहेगा। आज के दिन विरोधियों से सावधान रहे। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी अज्ञात भय को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज के दिन आपको उच्च-अधिकारियों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में आर्थिक मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में काम को लेकर उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। आज के दिन आपको प्रमोशन भी मिल सकती है । व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी डील से मुनाफा हो सकता है। आज के दिन आपको काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी-भरा रहेगा। आज फिजूल खर्चे में पैसा बर्बाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज काम के चक्कर में ऑफिस में सीनियर्स से डांट सुननी पड़ सकती है। आज के दिन आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में खूब तरक्की करेंगे। आज आपको दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय और शांतपूर्ण बना रहेगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख