राजनीति

#धर्म

May 24, 2024

राशिफल: 25 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 25 aries taurus gemini cancer leo and virgo
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 25 मई का शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी डील से धन लाभ हो सकता है। किसी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं और तनाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा और शांत रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च-अधिकारियों के साथ मीटिंग हो सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज के दिन आपको उच्च-अधिकारियों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में आर्थिक मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में विरोधी पक्ष नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मगर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आज फिजूल खर्चे में पैसा बर्बाद हो सकता है। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों आज विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज के दिन पैसों के लेन-देन से जुड़े हर फैसले में सावधानी बरतें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख