#धर्म

May 22, 2024

राशिफल: 23 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 23 मई का वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी डील से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। राजनीति में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति आज आपको धोखा दे सकता है। पुलिस के झमेले में पड़ सकते हैं। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी प्रियजन से आपको शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशो लोगों को आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। दफ्तर में उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन फालतू खर्चा भी हो सकता है। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष परेशानी होने की संभावना है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा। आज के दिन हर काम में विघ्न-बाधा आएगी। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। ध्यान रहे आज किसी के बहकावे में ना आए और अपनी सूझबूझ के साथ हर फैसला लें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में विरोधी पक्ष नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी बड़ी डील से आर्थिक मुनाफा भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी निवेश या शेयर से धन लाभ होगा। मन शांत रहेगा और मानसिक तनाव भी दूर होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का साथी संबंधों में मधुरता आएगी। राशिफल: 23 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़े

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख