राशिफल: 21 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 मई को मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके बिना आपके दफ्तर में कोई नया कार्य शुरू नहीं होगा। आपके अधिकारी व सहयोगी आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आपको धन लाभ का योग है। पूर्व में यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, वह आज आपको वापस मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक आज अपने किसी भी कार्य को निपटाने के लिए लापरवाही न बरतें। अन्यथा आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवन साथी की सलाह पर अमल करें। आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज अगर आपकी सेहत की बात की जाए तो, आज आप किसी भी प्रकार का कोई तनाव लेने से बचें। अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने व्यापार के चलते आज अपने मन में किसी भी प्रकार के नेगेटिव विचारों को ना आने दें।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आज के दिन अधिक सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। आज के दिन आपको धन प्राप्ति के योग हैं। अपनी सेहत को लेकर आज कोई लापरवाही न बरतें। आज आप अपनी संतान के बेहतर भविष्य के लिए कोई सार्थक कदम उठा सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों की आय सीमित रहेगी तथा खर्चे बहुत आगे बढ़ जाएंगे। आज के दिन अपना आर्थिक बजट सोच समझ कर बनाएं। आज धन के लेनदेन संबंधित आपकी समस्याएं सुलझ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार में सहकर्मियों को साथ लेकर चलें। सहकर्मियों की नाराजगी से आपके व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह राशि: आज आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। जो भविष्य के लिए आपको लाभकारी साबित होगी। आप अपने परिवार में किसी भी कार्य को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाए। अन्यथा, आपके बड़े-बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के जातक आज के दिन अजनबी लोगों से सावधान रहें। वे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। युवा जातकों के लिए भी दिन थोड़ा सतर्कता वाला रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। परंतु कार्यलय की ओर से आपको कुछ तनाव हो सकता है। आज आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।