#धर्म

May 19, 2024

राशिफल: 20 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 20 मई का सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। पैतृक धन संपत्ति से लाभ होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में मन लगा रहेगा और काम को लेकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी। आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का शुभ समाचार मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नौकरीपेशो लोगों को आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और मन खुश रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन वित्तीय रूप से कुछ वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन फालतू खर्चा भी हो सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज के दिन आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से स्थिरता मिलेगी। आज के दिन आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किए गए कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। मगर धन का अपव्यय करने से बचें। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ तथा धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज के दिन आप कोई नया वाहन, मकान या संपत्ति खरीद सकते हैं। आज के दिन आर्थिक मामलों से जुड़ा फैसला काफी सोच समझ कर करें, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधों काम में आज आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी निवेश या शेयर से धन लाभ होगा। मन शांत रहेगा और मानसिक तनाव भी दूर होगा।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख