राजनीति

#धर्म

May 18, 2024

राशिफल: 19 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 19 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 मई का रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सुर्यदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में आज कई बड़े बदलाव होंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आय के नए साधन बनेंगे और धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और हर फैसले में भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको निवेशों से अच्छा रिर्टन मिलेगा और धन का आवक बढ़ेगा। मगर अज्ञात भय को लेकर मानसिक अशांति बनी रहेगी और मन भी परेशान रहेगा। कुछ लोगों का प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक मामलों में आपको भाग्या का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मगर आज खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने काम को पूरा करेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज अपने काम को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता आएगी और शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशहाल और शांत बना रहेगा। आज पुराने इनवेस्टमेंट से धन लाभ होगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक नाम कमाने का मौका मिलेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज जमीन व प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा और आपार सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशनुमा बना रहेगा और आपसी रिश्तों में मिठास आएगी।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख