राजनीति

#धर्म

May 16, 2024

राशिफल: 17 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 17 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 मई का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी सहकर्मी की गलती के कारण गलत केस में फंस सकते हैं। आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कारोबार ठीक चलेगा। आज कोर्ट-कचहरी में अटका हुआ कोई मसला सुलझ सकता है। आज के दिन व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें नहीं तो झगड़ा हो सकता है। आज आपका मन भी अशांत व परेशान रहेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रेहगा। आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर बेहद परेशान रहेगा। आज धैर्य बनाने और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में कोई बड़ी हानि हो सकती है। आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आज के दिन परिवार में माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। मगर माता-पिता और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी सहकर्मी के साथ आपकी पोजिशन को लेकर भी मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के आज उन्नति के अवसर प्रदान हो सकते हैं। आज के दिन आप कोई नया काम खोल सकते हैं। आज घर-परिवार में माहौल खुशहाल बना रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। काम को लेकर उच्च अधिकारी आपके फेवर में रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में माहौल खुशहाल और शांत बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको काम को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक नाम कमाने का मौका मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से खूब प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज जमीन व प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज के दिन आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मानिसक तनाव भी झेलना पड़ सकता।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख