राशिफल: 14 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
राशिफल 14 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 मई का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगे। आज आप दफ्तर में किसी को सही दिशा का मार्गदर्शन करवाने का काम कर सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा मगर आज के दिन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी अपने के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रेहगा। आज आपको को शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन अपने व्यापार को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। आज के दिन आपकी किसी बात को लेकर आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। अपने काम को लेकर आप काफी खुश रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज अपने व्यापार में किसी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में लोन लेना पड़ सकता है। आज के दिन खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी और परिवार के किसी सदस्य के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकता है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आज के दिन किसी बात को लेकर आपका किसी खास दोस्त के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपने काम को लेकर चिंता में रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थितिल में सुधार होगा और मन काफी प्रसन्न रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। मगर कोई भी फैसला लेने से पहले परिजनों की सलाह जरूर लें। आज के दिन पारिवारिक जीवन में माहौल सुखमय और शांत बना रहेगा।