राजनीति

#धर्म

May 10, 2024

राशिफल: 11 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope may 11 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
राशिफल 11 मई: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 मई का शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम को लेकर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज को भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज काम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन आपका कोई करीबी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। आज काम के चक्कर में आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा होगा। आज आप पूरा दिन काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आज के दिन आपका कोई पुराना रोग उभर कर आ सकती है। आज आपकी किसी करीबी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज के दिन अपने शब्दों पर काबू रखने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले से राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और तनाव से राहत मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों का आज कोई नया कारोबार शुरू करने का सोच सकते हैं। आज आपका सामाजित मेल-मिलाप रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम को लेकर दिनभर काफी भागदौड़ लगी रहेगी। कुछ जातकों को सेहत खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों की आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज का दिन निवेश के लिए शुभ रहेगा। परिवार में माहौल खुशहाल और शांतिपूर्ण बना रहेगा। करीबी रिश्तों में मधुरता आएगी। मगर आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला सुलझ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनासाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मगर आज किसी अनजान भय को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख