#धर्म

June 7, 2024

राशिफल: 8 जून-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 8 जून और दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन साधारण रहेगा। आज आपको रोजगार संबंधित परेशानियां सता सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधकारियों से प्रशंसा मिलेगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगायें,आज सफलता मिलेगी। आज व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने की संभावना हैं। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापर-कारोबार से जुड़े लोगों को आज किसी डील को लेकर आर्थिक लाभ होगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ लेनदेन का काम आज पूरा हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहने की संभावना है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों का जीवन आज के दिन मेहनत से भरा रहेगा। कोई भी काम सावधानी से करें, आज कोई लापरवाही न बरतें। आज आप कोई नया वाहन या नया घर खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस में अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से संपन्न करेंगे। उच्च अधिकारियों से बातचीत के मामले में स्वर में मधुरता लाएं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को भी आज कारोबार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपनी लीडरशिप क्वालिटी के चलते उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और प्रोमोशन भी मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कुछ गलत फैसला कर सकते हैं, आज किसी बड़े निवेश को करने से बचें। आज के दिन आपका मन खुश रहेगा और आप परिवार के लोगों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कुछ बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को बनाने में समय निवेश करेंगे। लंबित समय से अटके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आस-पड़ोस में किसी कहासुनी को लेकर चल रहे मनमुटाव की वजह से आप कानूनी समस्या में फंस सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज आप किसी संबंधी के साथ किया गया वादा ज़रूर पूरा करें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में उन्हीं के कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलने वाला है। लव पार्टनर के साथ आज किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख