राजनीति

#धर्म

June 4, 2024

राशिफल: 5 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope june 5 libra scorpio sagittarius capricorn aquarius and pisces
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 5 जून का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने से फायदा होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शांत बनाए रखने के लिए अपने मन की बात साझा करें। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रेहगा। अपने मन के अनुसार कार्य करने से आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के आज दफ्तर में बिगड़े हुए कामों में सुधार आ सकता है। आज के दिन आपके मन में संतोष बना रहेगा। आधुनिकता से जुड़े क्षेत्रों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को व्यापर में आज कार्यों को लेकर तेजी देखने को मिलेगी। व्यापार में आज कोई नया काम शुरू करना लाभदायक सिद्ध होगा। नए वाहन खरीदने के योग बन रहें हैं। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आज कई कामों में आपको सफलता मिल सकती है। लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी प्रेशर रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें, अन्यथा आपको दिक्कत सा सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के आज कई बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिलने से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अवविवाहित जातकों के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।आज के दिन आपका परिवार आपके पक्ष में रहेगा और पूरा सहयोग देगा। नौकरीपेशा वाले लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में जल्दबाज़ी में काम न करें, समस्या उत्पन्न हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार में काफी अच्छा मुनाफा होगा। अधिक धन कमा पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे । कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बात को लेकर माताजी से मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके चलते काम का बोझ बढ़ सकता है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज बिजनेस में कुछ ज़रूरी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माहौल शांतिपूर्ण और खुशहाल बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें, हानी हो सकती है। परिवारजनों और संबंधियों से तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख