#धर्म

June 4, 2024

राशिफल: 5 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 5 जून का बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है । परिवार में परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको दफ्तर में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। पुराने मित्र अथवा संबंधियों से मिलने के योग बन रहें हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में प्रॉपर्टी संबंधित मसलों में आपको सचेत रहना होगा। परिवार में माहौल के अनुसार आप अपनी बात रखने में सक्षम होंगे। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम करने में आलस्य न करें, अन्यथा समस्या हो सकती है । व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन परीक्षा के लिए शुभ रहेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई फैसला जल्दबाज़ी मे आकर न लें। नौकरीपेशा लोगों की आज दफ्तर में किसी के साथ अनबन हो सकती है। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखने और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज लेनदेन से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी से निर्णय लें। घर-परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को सरलता से पूर्ण कर सकेंगें। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को अपने बिजनेस में चल रही मंदी की समस्या से निपटने के लिए अपने व्यापार की नीतियों में कुछ बदलाव करने होंगे। रचनात्म्क और आध्यात्मिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में काम को लेकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप खुश रहेंगे और घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन कर सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज घर में अतिथि के आगमन के योग बन रहें हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन अपने व्यवसायिक कार्यों में सक्रियता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में अहंकार और जिद्द भरी बातें में सावधानी बरतें। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी संबंधी की तरफ से ज़रूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है। सबके सहयोग से कार्य करने पर नतीजे अच्छे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सेहत को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कारोबार को लेकर कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। नए संपर्क कायम करने से व्यापर में लाभ मिल सकता है। आसपास की कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख