राजनीति

#धर्म

June 2, 2024

राशिफल: 3 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope june 3 aries taurus gemini cancer leo and virgo
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 3 जून का सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च-अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में आशाजनक लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा, लेकिन मतभेद भी रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में धन लाभ के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। परिवार में तनाव बना रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में काम को लेकर उच्च-अधिकारियों से मनमुटाव रह सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार में तालमेल बिठाने में असुविधा बनी रहेगी और अधिकांश समय खर्चीला रहेगा। विवाहित जातकों के जीवन में अपने पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज जल्दबाजी में काम ना करें, अन्यथा कुछ गलतियां कर बैठेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब हो सकता है। तीसरे की वजह से गृह क्लेश हो सकता है। महिलाओं में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न करें, नुकसान हो सकता है। आज आपको दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन फलदायक होगा। राशिफल: 3 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख