#धर्म

June 27, 2024

राशिफल: 28 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 28 जून का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए कारोबार में हानी हो सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण और अशांत बना रहेगा। अटके हुए काम बन सकते हैं। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को काफी प्रेशर रह सकता है। मगर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आप अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को पुराने किसी निवेश से लाभ हो सकता है, मगर नए निवेश करने से पहले जांच जरूर कर लें। प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी से डील फाईनल करें। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में आप अपने विरोधियों से सावधन रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आय के नए नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मौसम के बदलने का आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में व्यस्तता के कारण बोझिल महसूस हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में परेशानी देखने को मिलेगी। किसी भी मित्र अथवा परिजन के कहने पर निवेश न करें, अपनी सूझबूझ से ही कार्य करें। संतान को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। अपने सेहत का ध्यान रखें। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग अगर पार्टनरशिप में बिजनस कर रहें हैं तो आपको सावधन रहने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी आदि में खरीददारी कर सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर भरोसा करने से बचें।

राशिफल:  28 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख