#धर्म

June 26, 2024

राशिफल: 27 जून - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 27 जून का वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत तनावयुक्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपना काम दूसरों पर डालने से सावधान रहने होगा, प्रयास करें कि अपना काम खुद करें। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस का कोई भी काम होने में कठिनाई आएगी, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में कोई अनचाही घटना घट सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी प्रेशर रहने वाला है। बदलते मौसम का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। किसी ज़रूरी कम की वजह से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और कोई बड़ा धन निवेश न करें। परिवार में माहौल तनाव भरा बना रहेगा। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों के विवाद में पड़ने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, अन्यथा आपको बॉस से डांट भी पड़ सकती है। आपकी कुछ की गई गलतियां आपके लिए समस्या बनकर खड़ी हो सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के आसार बन सकते हैं। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को बिजनेस में किए गए निवेश से हानी उठानी पड़ सकती है। नए वाहन अथवा प्रॉपर्टी की खरीददारी को फिलहाल के लिए टाल दें। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपनी वाणी पर संयम रखें। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से रहेगा। आज का दिन आपके लिए कई तरह से खास रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन व्यापार में नई योजनाएं मिलने पर लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के आयोजन करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से असहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपको निराश होगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार में नई योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा,अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज सोच-विचार कर बात करें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है जो जीवन में अशान्ति का कारण बनेगा।

राशिफल: 27 जून – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख