राशिफल: 27 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 27 जून का वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को विरोधी पक्ष की ओर से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज नया कारोबार शुरू करना फलदायक सिद्ध होगा। प्रेमी जीवन में रिश्ता बेहतर होता दिख रहा है। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा और शांत बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज अच्छा खासा धन निवेश कर सकते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य से जुड़े विकारों का निदान होगा। माता-पिता की सलाह से कार्य करना उचित रहेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आपका मन परेशान और बेचैन रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में आर्थिक हानि हो सकती है, इसलिए कोई नया व्यापार शुरू करने या फिर निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन कोई भी फैसला लेने में बड़ों की राय अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। जिससे आपको आर्थिक मुनाफा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको परेशानी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में परेशानी बनी रहेगी, जिसे केवल परिवारजनों के साथ बातचीत करके ही सुलझाया जा सकता है। आज के दिन धैर्य बनाने रखने की आवश्यकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी बड़े निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक जगह जा सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ आप घर में शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा, अन्यथा धोखा भी हो सकता है। नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता प्राप्त होगी।